सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सोनहुला पैक्स चुनाव के लिए स्थानीय प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दिया है वीडियो नवनीत नमन से मिली जानकारी के अनुसार सनौला पैक्स चुनाव के लिए सामान्य वर्ग में अध्यक्ष पद हेतु आवेदन कर सकते हैं। जबकि प्रबंधकारणी सदस्य के लिए सामान्य वर्ग में 05 सीट है। जिनमें महिलाओं के लिए 02 सीट है। वही प्रबंधकारणी सदस्य पिछड़ा वर्ग के लिए 02 सीट निर्धारित किया गया है। जिनमें 01 सीट महिलाओं के लिए है। वही प्रबंधकारणी सदस्य अतिपिछड़ा वर्ग के लिए 02 सीट आरक्षित है। जिनमें एक सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। जबकि प्रबंधकारणी सदस्य अनुसूचित जाति- जनजाति के लिए भी दो सीट आरक्षित है। जिनमें एक सीट महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

नामांकन की प्रक्रिया बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय स...