सीवान, अक्टूबर 8 -- सेवा सेतु शिविर में मिले आवेदन Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अलग-अलग काउंटर लगाकर लोगों से आवेदन लिए। सरकार के निर्देश पर आयोजित यह शिविर 6 से 8 अक्टूबर तक चलेगा। बीडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न सेवाओं के लिए 24 लोगों ने आवेदन दाखिल किए। उन्होंने बताया कि शिविर के पहले दिन मंगलवार को 12 आवेदन प्राप्त हुए थे। दोनों दिनों में प्राप्त आवेदनों की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुधवार को सर्वाधिक आवेदन भूमि संबंधी मामलों को लेकर राजस्व विभाग के काउंटर पर पहुंचे। इसके अलावा चार आवेदन आवास योजना से संबंधित प्राप्त हुए। अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील बी...