सीवान, नवम्बर 5 -- Siwan News हसनपुरा। नगर पंचायत निवासी पत्रकार दिलशाद हुसैन उर्फ प्यारे बाबू के पिता व सेवानिवृत्त शिक्षक सैय्यद मंजूर हुसैन का निधन बुधवार की अहले सुबह हो गया है। वे 91 वर्ष के थे। जो कि फिलहाल बीमार चल रहे थे। वे 31 दिसंबर 2000 में रघुनाथपुर प्रखंड के खुजवां स्थित मिडिल स्कूल में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर है।शोक व्यक्त करने वालों में उमाशंकर जी, आबिद राज, ताजमोहम्मद, समीर हाशमी, रौनक खान, फिरोज हैदर, महावीर कुमार, संतोष कुमार सिंह, चेयरमैन महेश गुप्ता, राजा खान, सरवर इमाम, खुरशेद खान, इसरार हैदर, छोटा बाबू सोहन मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, इम्तियाज, दिलावर हुसैन, अरमान अली, सैय्यद हसन इमाम आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...