सीवान, अक्टूबर 29 -- Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। सुरक्षित, स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से पचरुखी प्रखंड के चाप गांव स्थित हंस टीएलसी में आयोजित दो दिवसीय आवासीय मुख्य संसाधन सेवी प्रशिक्षण मंगलवार की देर शाम संपन्न हुआ। जिला एचएन मैनेजर सगीर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के 45 मुख्य संसाधन सेवियों ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर देवेंद्र कुमार सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली और बेहतर जीवनशैली से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। प्रशिक्षण में 15 से 49 वर्ष की महिलाओं में एनीमिया की पहचान, बचाव एवं पोषण, महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य, प्रसवोत्तर देखभाल और रजोनिवृत्ति के दौरान होने वाले शारीरिक बदलावों के प्रति जागरूकता पर चर्चा की गई। इसके साथ ही उच्च जोख...