सीवान, अगस्त 23 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में शनिवार को नई पीढ़ी को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका आयोजन युवा शिक्षा, चुनौतियां, अवसर एवं राष्ट्र निर्माण में भूमिका विषय को लेकर किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा जगत के दिग्गजों, प्रोफेसरों और छात्र-छात्राओं ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि डॉ. मृगेंद्र कुमार को कॉलेज की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रमेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...