Siwan News सीसीटीवी ने खोला राज तो एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला इंजीनियर धराया
सीवान, नवम्बर 14 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में सीसीटीवी फुटेज ने बड़ा राज खोल दिया। जिस व्यक्ति ने खुद को भाकपा माले का एरिया कमांडर बताकर धमकी भरा पत्र भेजा था, वह कोई बाहरी नहीं, बल्कि इसी विभाग का सहायक अभियंता निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित रफीक आलम को गिरफ्तार कर लिया है। वह वर्तमान में सीवान सदर-01 में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थापित है। वह भभुआ जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सरैया फखड़ा बाढ़ निवासी अजीजुल रहमान का पुत्र है। सूत्रों के अनुसार, डाकघर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पत्र भेजने वाले का चेहरा कैद हो गया था। पुलिस ने फुटेज की बारीकी से जांच की तो आरोपित की पहचान रफीक आलम के रूप में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.