Siwan News सीसीए के तहत 11 नवंबर तक लगाएगें थाना में हाजरी
सीवान, अक्टूबर 8 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। पुलिस अधीक्षक सीवान के निर्देशानुसार जिले के आंदर थाना क्षेत्र के तीन लोगों को अपराध नियंत्रण कानून (सीसीए) के तहत भगवानपुर हाट थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया है। इन लोगों को भगवानपुर हाट थाना में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक थाना में उपस्थित रहकर हाजरी लगाना अनिवार्य किया गया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि इनमें आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर निवासी सन्नी कुमार माली एवं ध्रुव मांझी तथा आंदर निवासी विशाल चौधरी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर से 11 नवंबर तक इन तीनों लोगों को प्रतिदिन थाने में उपस्थित होकर हाजिरी लगाना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.