सीवान, अक्टूबर 6 -- Siwan News सीवान, नप्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सीवान में सेवा संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर भाजपा प. के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जमशेदपुर में निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा 7 कोकार्यक्रम की जानकारी उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय युवा जनजागरण सेवा संस्थान की ओर से सोमवार को गोपालगंज मोड़ स्थित अंबेडकर पार्क में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि आगामी सात अक्टूबर को आयोजित होने वाली संकल्प सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल माध्यम से लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान विकसित भारत की परिकल्पना और देश के नवनिर्मा...