सीवान, अगस्त 31 -- Siwan News अभिषेक उपाध्याय,सीवान। जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेआम हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। दपनी बाजार में अचानक गोलियों की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। बाजार में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात के बाद दोनों बदमाश बाइक से बगौरा गांव की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- युवक को गोली मारने वाले मुख्य आरोपित की तलाश में पुलिस का सीवान में छापाघटना का विवरण स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार की शाम दपनी बाजार में सामान्य रूप से दुकानें खुली थीं और लोगों की आवाजाही थी। इसी दौरान बगौरा गांव की ओर से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक बाजार में पहुंचे। बताया जा रहा है कि बाजार में पहुं...