सीवान, अक्टूबर 24 -- Siwan News सीवान/बड़हरिया, हिन्दुस्तान टीम। जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में करीब सात लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मृतकों में पटाखा कारोबारी अमीरुद्दीन, इनकी तीन पोतियां, एक पोता और दो मजदूर शामिल बताए जा रहे हैं। जबकि, डीएम विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि अभी तक दो लोगों के ही शव बरामद किए जा सके हैं। बचाव दल घर में प्रवेश कर रहा है। पूरी तरह छानबीन के बाद ही सही संख्या का पता चल पाएगा। वहीं एसपी ने कहा कि पांच लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। जांच के बाद ही सप्ष्ट हो पाएगा। यह भी पढ़ें- Siwan News आलम पुर में विस्फोट के समय घर में मौजूद थे सात लोगडीएम ने दी बचाव कार्य की जानकारी यह भी पढ़ें- Siwan News अंदर फंसे लोग...