सीवान, अगस्त 14 -- Siwan News भगवानपुर हाट (सीवान), विनय श्रीवास्तव। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान एसएस हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज की करीब सौ छात्राएं बीमार हो गईं। यात्रा के दौरान ही छात्राएं एक-एक कर बेहोश होकर गिरने लगीं। सभी बीमार छात्राओं को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया गया। इसके बाद आनन-फानन में तिरंगा यात्रा को समाप्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बनाए तिरंगेतिरंगा यात्रा के बाद की स्थिति तिरंगा यात्रा के बाद जब स्कूल वापस लौटी छात्राएं भी एक-एक कर बेहोश होकर गिरने लगीं। जल्दी ही एंबुलेंस बुलवाकर अस्पताल पहुंचाया गया। अचानक सौ से अधिक छात्राओं के पहुंचने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार की टीम ने अस्पताल में तत्काल ओआरएस घोलकर सभी...