Siwan News सीवान में ट्रैक्टर की ट्राली में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
सीवान, अगस्त 16 -- Siwan News खुर्शीद आलम, हुसैनगंज(सीवान)। थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोर युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दारौंदा ढाला के समीप हुआ। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क पर जा रही लोडेड ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्राली के अंदर जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मृतकों की पहचान सिंगारपट्टी निवासी शाहनवाज हवारी और हुसैनगंज निवासी गुलफाम माली के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। वहीं घायल युवक बल्ली गांव निवासी गोलू हाशमी है।
घटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दुर्घटना में घायल तीनों युवकों को किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.