सीवान, नवम्बर 3 -- नियोजन मेले का आयोजन Siwan News सीवान, कार्यालय संवाददाता। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए चार नवंबर को जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला लगाया जाएगा। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, सीवान की ओर से शहर के वीएम हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज, महादेवा रोड में इस मेले का आयोजन होगा। इसमें निजी क्षेत्र की 20 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। कंपनियों की ओर से तकनीकी और गैर तकनीकी क्षेत्रों में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मेले का समय और उद्देश्य जिला नियोजनालय के अनुसार, मेला सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संचालित होगा। इसमें सीवान के अलावा बिहार के अन्य जिलों के इच्छुक अभ्यर्थी भी भाग ले ...