Siwan News सीवान में आज बंद रहेंगे डिज्नीलैंड मेला और झूले, एसडीओ ने जारी किया आदेश
सीवान, अक्टूबर 20 -- दशमी पर मेले और झूलों के संचालन पर रोक Siwan News Writing नीरज पाठक, सीवान। दुर्गापूजा के अवसर पर सीवान सदर अनुमंडल क्षेत्र में लगाए गए डिज्नीलैंड मेला और झूलों के संचालन पर 20 अक्टूबर को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। दशमी के दिन दुर्गा पूजा पंडालों और मेलों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सदर एसडीओ ने यह आदेश जारी किया है। अनुमंडल कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, दुर्गा पूजा के अष्टमी और नवमी के दिन श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की काफी भीड़ देखी गई। इसे देखते हुए विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए डिज्नीलैंड मेला तथा झूलों का संचालन दशमी यानी 20 अक्टूबर को तत्काल प्रभाव से बंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.