Siwan News सीवान मंडल कारा में डीएम का औचक निरीक्षण, मोबाइल बैटरी और घड़ी के स्ट्रैप बरामद
सीवान, नवम्बर 5 -- सीवान मंडल कारा का औचक निरीक्षण Siwan News सीवान, नगर प्रतिनिधि। सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने गुरुवार को अपनी पूरी प्रशासनिक टीम के साथ मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल की सभी कोठरियों, परिसर और संवेदनशील स्थानों की सघन तलाशी ली गई। निरीक्षण के क्रम में मोबाइल फोन की बैटरी और घड़ी के स्ट्रैप समेत कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। हालांकि, जिलाधिकारी ने जेल की समग्र व्यवस्था को संतोषजनक बताया। निरीक्षण के बाद डीएम विजय प्रकाश मीणा ने बताया कि जेल का औचक निरीक्षण प्रशासनिक व्यवस्था का अनिवार्य हिस्सा है। इसके तहत जेल के प्रत्येक वार्ड, कोठरी, आइसोलेशन यूनिट, मेडिकल वार्ड, साफ-सफाई व्यवस्था और अन्य संवेदनशील हिस्सों की बारीकी से जांच की गई। यहां तक कि उन स्थानों की भी तलाशी ली गई, जहां सामान्य तौर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.