Siwan News सीवान जंक्शन पर 61.75 लीटर शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार
सीवान, अक्टूबर 29 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बुधवार को ट्रेन में जांच के दौरान शराब कारोबार के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कातेपुर गोपीनाथ निवासी सुबोध कुमार, मंटू कुमार व नगर थाना क्षेत्र के नया किला नवलपुर निवासी बिट्टू कुमार शामिल हैं। इनके पास से अंग्रेजी और देसी शराब की कुल 61.75 लीटर खेप बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत 40 हजार 685 रुपये आंकी गई है। तीनों आरोपित उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बिहार आ रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर मुख्यालय की आरपीएफ फील्ड टीम के निरीक्षक दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में टीम ट्रेन संख्या 15028 मौर्य एक्सप्रेस में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। यह भी पढ़ें- Purnia News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.