सीवान, जुलाई 17 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय जंक्शन पर आरपीएफ व सीपीडीएस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर शराब कारोबार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के उनसर निवासी मो. चांद है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि अपराध नियंत्रण व निगरानी अभियान के दौरान स्थानीय जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर से चलकर सम्बलपुर को जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन के आगमन पर कोच एस-2 से उतरकर जा रहे एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। इसके हाथ में मौजूद झोले से शराब की 24 बोतलें बरामद की गईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 4.320 लीटर है जबकि इसका अनुमानित कीमत 3 हजार120 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट के सहायक उपनिरीक्ष...