सीवान, जुलाई 13 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। बरसात की शुरुआत के साथ ही डेंगू ने दस्तक दे दी है। राज्य से प्राप्त रिपोर्ट में सीवान जिले के दो लोगों के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज सदर प्रखंड जबकि दूसरा आंदर प्रखंड का रहने वाला है। हालांकि दोनों मरीज फिलहाल जिले से बाहर रह रहे हैं। इनका इलाज भी बाहर ही चल रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है।

स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1 से 31 जुलाई तक एंटी डेंगू महीना मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही लक्षण दिखने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में जांच कराने की अपील की जा रही है। विभाग की ओर से डेंगू की जांच की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। सभी प्रखंडों में एनएस-1 किट से जां...