सीवान, अक्टूबर 27 -- डॉ. हुसैन के शोध को अंतरराष्ट्रीय पहचान Siwan News सीवान, कासं। सीवान के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. हुसैन के शोध को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। उनका शोध सिंगापुर में 9 से 12 अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाली विश्व मधुमेह कांग्रेस (आईडीएफ वर्ल्ड डायबिटीज कांग्रेस 2027) के आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल करने के लिए स्वीकार किया गया है। इससे सीवान के चिकित्सा जगत में खुशी का माहौल है।डॉ. हुसैन के शोध का शीर्षक 'विटामिन बी12 की कमी का नसों की बीमारी की गंभीरता और सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर बढ़ने से संबंध' है। इस शोध में मधुमेह के मरीजों में विटामिन बी12 की कमी, नसों से जुड़ी बीमारी की गंभीरता और रक्तचाप के बीच संबंधों को समझने का प्रयास किया गया है। चिकित्सा क्षेत्र में इस तरह के शोध मधुमेह से पीड़ित मरीजों...