सीवान, अक्टूबर 25 -- सीवान में पिंकाथॉन के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता Siwan News नीरज पाठक, सीवान। महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करने और कैंसर से बचाव का संदेश देने के लिए रविवार की सुबह सीवान की सड़कों पर नारी शक्ति का उत्साह देखने को मिला। गांधी मैदान से निकली पिंकाथॉन रन में 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लेकर स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। डॉक्टर, शिक्षिकाएं, वकील, गृहिणियां और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं के साथ युवतियों और छोटी बच्चियों ने भी दौड़ में भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और कैंसर के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। पिंकाथॉन दिवस के चौथे संस्करण का आयोजन रविवार सुबह छह बजे नगर के गांधी मैदान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के जुम्बा सत्र...