Siwan News सीवान का एक और डेंगू रोगी मिला, अलर्ट पर प्रशासन
सीवान, अगस्त 15 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। बरसात की शुरुआत के साथ ही डेंगू रोगियों के मिलने की सिलसिला भी शुरू हो जाता है। स्टेट से प्राप्त रिपोर्ट में सीवान जिले के एक और डेंगू पॉजिटिव रोगी मिलने की पुष्टि की गयी है। इस तरह स्टेट रिपोर्ट के अनुसार कुल डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है। इनमें एक मरीज सदर प्रखंड, दूसरा आंदर प्रखंड जबकि तीसरा सदर प्रखंड के महादेवा का रहने वाला बताया जाता है। रोगी मिलने की सूचना के बाद आसपास फॉगिंग करा दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्कता बरत रही है। गनीमत है कि जिले में जांच के दौरान एक भी डेंगू के पॉजिटिव रोगी मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोगियों की पहचान के लिए अस्पताल आने वाले रोगियों की एनएस-1 किट से जांच करायी जा रही है। प्रारंभिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.