सीवान, नवम्बर 9 -- सीवान में दीपावली की रात सड़क हादसा Siwan News अभिषेक उपाध्याय, सीवान। दीपावली की रात सीवान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुलापुर गांव के समीप रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि तीसरे ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गोलू की मौत को लेकर परिजनों ने सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मुकेश महतो (20), गोलू कुमार (19) और गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सनाह मठिया गांव निवासी सनीष कुमार (22) ...