Siwan News सीवान: दशहरा में नाटक के मंच पर लगी आग, 10 लोग झुलसे
सीवान, अक्टूबर 22 -- नाटक मंचन के दौरान आग Siwan News बड़हरिया (सीवान), एक संवाददाता। सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के रसूलपुर गांव में मंगलवार की रात दशहरा के अवसर पर आयोजित नाटक के मंचन के दौरान आग लगने से 10 लोग झुलसकर घायल हो गए। सत्य हरिश्चंद्र नाटक में श्मशान घाट पर शव जलाने के दृश्य के मंचन के दौरान ज्वलनशील पदार्थ से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे मंच पर फैल गईं। इससे वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में पांच की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। घायलों में रसूलपुर गांव के अनिकेत कुमार (9 वर्ष), राहुल कुमार (18 वर्ष), सूरज कुमार (20 वर्ष), राजुल कुमार (9 वर्ष), बिटु कुमार (10 वर्ष), विनोद साह (22 वर्ष), आयुष कुमार (10 वर्ष), अमित कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.