सीवान, अक्टूबर 8 -- आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत Siwan News रघुनाथपुर(सीवान), एक संवाददाता। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गभीरार दियारा से सटे उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के चकविलियम गांव में बुधवार की शाम तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान ललन यादव के रूप में हुई है। वहीं, घायल महिलाओं की पहचान कुंती देवी और मीरा देवी के रूप में हुई है। बताया गया है कि बुधवार की शाम अचानक आई बारिश से बचने के लिए कुछ लोग चकविलियम गांव में एक आम के पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ ठनका पेड़ पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से ललन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोनों महिलाओं तथा मृतक के शव को...