Siwan News सीवान: एनएच-331 पर हादसों पर लगेगी ब्रेक: डीएम ने किया निरीक्षण, सड़क सुरक्षा के दिए निर्देश
सीवान, अगस्त 3 -- Siwan News विनय श्रीवास्तव, भगवानपुरहाट (सीवान)। एनएच-331 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी विवेक कुमार मैत्रेय ने रविवार को भगवानपुर हाट प्रखंड के विभिन्न दुर्घटनास्थलों का निरीक्षण किया और सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नगवां गांव पहुंचकर ट्रक की चपेट में आने से जान गंवाने वाले स्व. बलिराम सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा घटना की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए त्वरित और समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सांसद ने जताई थी चिंता जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सारीपट्टी और नगवां गांव पहुंचे थे। यहां उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.