Siwan News सीओ और थानाध्यक्ष ने बगौरा छठ घाट का किया निरीक्षण
सीवान, अक्टूबर 29 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर मंगलवार को अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण और थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बगौरा छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट की स्थिति का जायजा लेते हुए पूजा से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान घाट की साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें अधिकारियों ने अर्घ्य के दौरान घाट पर विशेष सतर्कता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.