सीवान, अगस्त 3 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के धोबवलिया बाजार स्थित एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र सीएसपी में अज्ञात अपराधियों द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में करीब 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर महाराजगंज थाना पुलिस, डायल 112 की टीम और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। यह भी पढ़ें- Madhubani News: सकरी बाजार में देर रात तीन दुकानों में लगाई आग, 15 लाख का नुकसानघटना का विवरण संचालक सह पैक्स अध्यक्ष अरुण प्रसाद ने बताया कि 1 अगस्त की रात करीब 10 बजे से 12 बजे के बीच अज्ञात लोगों ने उनके ग्राहक सेवा केंद्र में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना की जानकारी 2 अगस्त की सुबह तब हुई, जब वह केंद्र पर पहुंचे। वहां सामान जला हुआ देखकर...