सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पत्रकार भवन में पैक्स व्यापार मंडल संघ की बैठक गुरुवार को हुई।

बैठक की चर्चा बैठक में किसानों से धान खरीदने के बाद बिहार राज्य खाद्य निगम को सीएमआर चावल उपलब्ध कराने के बावजूद पैक्सों को अभी तक राशि नहीं मिलने से समितियों को हो रही परेशानी पर चर्चा-परिचर्चा हुई। बैठक में यह बात सामने आई कि भुगतान में देरी से बैंक ऋण पर ब्याज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। इससे समितियां भी घाटे में जा रही हैं।

अध्यक्ष का बयान बैठक को संबोधित करते हुए सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सीएमआर की बकाया राशि के भुगतान को लेकर विभागीय स्तर पर बातचीत हुई है। विभागीय स्तर पर 10 दिनों के अंदर राशि उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है। अध्यक्ष ने कहा कि अगर 10 दिनों में र...