Siwan News सीएचसी में एंटी रैबिज वैक्सीन खत्म होने से मरीज लौट रहे बैरंग
सीवान, अगस्त 5 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र यानि कि सीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। कुत्ते, बिल्ली व अन्य जानवरों के काटने के बाद इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को वैक्सीीन नहीं मिलने के कारण निराश होकर लौटना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में जिले को 600 वायल एंटी रैबिज वैक्सीन प्राप्त हुआ था। इसमें से 30 वायल हुसैनगंज सीएचसी को आवंटित किए गए थे। बढ़ती मांग के कारण यह पूरा स्टॉक जल्द ही समाप्त हो गया। इसके बाद से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बिना वैक्सीन के लौटना पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, कुत्ते, बिल्ली या अन्य संदिग्ध जानवर के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन समय पर लगवाना बेहद जरूरी होता है। निर्धारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.