सीवान, सितम्बर 6 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यह वार्निंग लेवल से ऊपर तथा खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। फिलहाल सरयू नदी खतरे के निशान से 20 सेटीमीटर नीचे बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगपुर सिसवन गेज स्टेशन पर शनिवार की दोपहर सरयू का जलस्तर निर्धारित वार्निंग लेवल से 82 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। हालांकी नदी अभी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। सिसवन में सरयु नदी का जलस्तर 56.86 सेंटीमीटर था। पिछले कुछ दिनों में नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे निचले इलाकों और तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सिसवन में जलस्तर प्रतिघंटा आधा सेंटीमीटर बढ रहा है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग और स्थानीय...