सीवान, अक्टूबर 30 -- श्रीराम धर्म क्षेत्र मेले में पशु बाजार Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। गोरेयाकोठी प्रखंड के सिसई गांव में आयोजित श्रीराम धर्म क्षेत्र मेला घोड़ों की खरीद-बिक्री के लिए प्रसिद्ध है। इस मेले में घोड़ों के साथ गाय, भैंस, बैल, बकरा-बकरी और विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की भी बिक्री हो रही है। मेले में तीन किलोमीटर के दायरे में पशुओं का बाजार सजा है। देश के विभिन्न हिस्सों से पशु व्यापारी और शौकीन यहां पहुंच रहे हैं। मेले में बजरंगी भैंसा और नंदी सांड लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेला मालिक विजय यादव ने बताया कि श्रीराम धर्म क्षेत्र मेले की परंपरा काफी पुरानी है। समय के साथ मेले का विस्तार हुआ है और अब यह उम्दा नस्ल के घोड़ों की खरीद-बिक्री के लिए देशभर में पहचान बना चुका है। मेले में महाराष्ट्र, पंजाब, नेपा...