Siwan News सिद्धि गुफा चकरी धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। सावन माह के प्रथम सोमवार को सिद्धि गुफा चकरी धाम स्थित 11 फीट ऊंचे रामेश्वर महादेव शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही शिवभक्त हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ मंदिर परिसर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा व पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की।मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में कांवरिए और शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचे। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.