Siwan News सास - बहू ने एक दूसरे पर दर्ज कराई मारपीट की प्राथमिकी
सीवान, अगस्त 31 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के खानपुर खैरांटी गांव में सास व बहू ने एक दूसरे पर मारपीट करने व घर का सामान निकाल ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में एक पक्ष से बहु चांदनी प्रवीन ने आवेदन देकर अपनी सास, ननद व भसुर पर 28 अगस्त की रात को घर में घुसकर मारपीट करने व अपशब्द बोलने के साथ साथ घर का सामना निकाल ले जाने का आरोप लगाया है। चांदनी प्रवीन ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। वहीं दूसरे पक्ष से सास मजहरी एजाज के द्वारा बताया गया कि जब वो अपनी पुत्री के साथ 28 अगस्त की रात्रि को घर पहुंची तो अलमारी का ताला टूटा पाया और घर के अंदर बहु व उसके परिजन उपस्थित थे। उन्होंने लाखों का जेवर व सामान निकाल लिया था और मजहरी एजाज के साथ मारपीट व गाली गलौज भी किया। साथ ही जान से मारने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.