Siwan News सावन माह के पहले दिन बम-बम भोले के जयकारे के साथ जलाभिषेक
सीवान, जुलाई 31 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रावण मास के पहले दिन सभी शिवालयों में महादेव को जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालु मंदिर का कपाट बंद होने तक पहुंचते रहे। अहले सुबह से ही शिव भक्त शिवालय पहुंचते रहे और बम-बम भोले के जयकारे के साथ शिव शंभु को जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के साथ पूजा-अर्चना करते रहे। इस दौरान हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारे से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा। यह भी पढ़ें- सावन के पहले दिन जनपद के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों में भीड़ का दृश्य बहरहाल, शहर के प्राचीन शिवालय पंचमुखी शिव मंदिर महादेवा समेत नया बाजार भावनाथ मंदिर, पंचमंदिरा शिव मंदिर, फलमंडी नर्मदेश्वर शिव मंदिर , शुक्ल टोली हनुमान मंदिर, शिवव्रत साह शिव मंदिर, रेलवे कॉलोनी, रेनुआ, कसेरा टोली व शांति वट वृक्ष समेत अन्य शिवालयों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.