सीवान, जुलाई 14 -- Siwan News महाराजगंज/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी प्रखंड की मुहम्मदपुर पंचायत में विभागीय लापरवाही की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने चार गांवों के हजारों लोगों की जिंदगी मुश्किल बना दी है। मुहम्मदपुर पंचायत भवन के समीप स्थित पुल को जुलाई 2025 में यह कहकर ध्वस्त कर दिया गया था कि 10 दिनों के भीतर नए पुल का निर्माण शुरू होगा। लेकिन एक वर्ष बाद भी न पुल बना, न वैकल्पिक रास्ता। नतीजा यह है कि मुहम्मदपुर, चिलकापट्टी, सुरवां और बिसुनपुरा के लोगों को रोज 8 से 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी छात्रों, मरीजों और किसानों को उठानी पड़ रही है। जुलाई 2025 में विभाग के निर्देश पर पुराने पुल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया था कि महज 10 दिनों में निर्माण कार्य शुरू कर ...