Siwan News सामूहिक रास्ते पर छज्जा निकालने को लेकर मारपीट
सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गोपालपुर में सामूहिक रास्ते के ऊपर छज्जा निकालने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराया गया।
मारपीट की घटना मामले में पीड़ित सुरेंद्र राम के आवेदन पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थाने में दिए आवेदन में सुरेंद्र राम ने बताया है कि मोहल्ले में आने-जाने के लिए करीब चार फीट चौड़ी सामूहिक सड़क बनी हुई है। पड़ोसी द्वारा इस रास्ते के ऊपर छज्जा निकाल दिया गया है। इसी रास्ते से मोहल्ले में बिजली का तार भी गुजरता है। छज्जा निकाले जाने से बिजली के तारों में परेशानी हो रही है और पूरे मोहल्ले की बिजली व्यवस्था भी प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.