सीवान, जुलाई 21 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के सामान्य ओपीडी की पहली पाली में सोमवार को डॉक्टर दो घंटे की देरी से पहुंचे। डॉक्टर के देरी से पहुंचने के कारण इलाज की उम्मीद लिए मरीज लाइन में खड़े रहे। करीब 11 बजे डॉक्टर के पहुंचने के बाद मरीजों को इलाज मिलना शुरू हुआ। घंटों बाद सामान्य ओपीडी में इलाज पाकर मरीजों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि सामान्य ओपीडी में सोमवार को डॉक्टर सर्फुद्दीन की ड्यूटी थी लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वे समय पर ड्यूटी नहीं आ सके। वहीं, महिला डॉक्टर पहले से ही छुट्टी पर चल रही हैं इसलिए अस्पताल नहीं पहुंचीं। इलाज के लिए मरीज सदर अस्पताल में सुबह ही पहुंचे गए थे। आठ बजे काउंटर पर मरीजों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया था लेकन नौ बजे जब डॉक्टर सामान्य ओपीडी नहीं पहुंचे तो मरीज परेशान होने लगे। ...