Siwan News सहायक प्राध्यापकों के योगदान के साथ कॉलेज परिसर गुलजार
सीवान, अगस्त 13 -- Siwan News सीवान। जिले के राजकीय डिग्री कॉलेज नौतन में सहायक प्राध्यापकों के योगदान देने के साथ ही कॉलेज परिसर गुलजार होने लगा है। पठन-पाठन में तेजी आने से निर्धारित समय पर वर्ग संचालन भी शुरू हो चुका है। प्राचार्य प्रो. शमशाद अहमद खान ने बया कि यहां 12 सहायक प्राध्यापकों की पोस्टिंग हुई है। यहां बुधवार तक 8 नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों ने योगदान दिया है। इतिहास व समाज शास्त्र विषयमें एक- एक शिक्षक ने योगदान दिया है। वहीं, हिन्दी में 2, राजनीति विज्ञान में 2 जबकि अंग्रेजी में दो प्राध्यापकों ने योगदान कर लिया है। हालांकि अभी तक अर्थशास्त्र में एक भी शिक्षक ने योगदान नहीं दिया है। प्राचार्य ने बताया कि राजकीय डिग्री कॉलेज में 62 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.