सीवान, सितम्बर 12 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में एक नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता गुड़ी देवी, पति संतु साह, ने थाने में आवेदन देकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में संतु साह, मंजू देवी, मंटू साह और भोला साह को आरोपित किया गया है।

घटना का विवरण पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि करीब छह माह पहले उसकी शादी नरहरपुर निवासी माया साह के पुत्र संतु साह के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के शुरुआती कुछ दिनों तक ससुराल में स्थिति सामान्य रही। इसके बाद पति समेत ससुराल के अन्य लोग उसके साथ मारपीट करने लगे और उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

मारपीट कर घर से निकाला पीड़िता के अनुसार, आठ सितंबर को ससुराल वालों ने उसके साथ...