Siwan News सर्वर स्लो होने से एक घंटे तक ओपीडी में रजिस्ट्रेशन के लिए लगा अधिक समय
सीवान, अक्टूबर 8 -- सर्वर की धीमी गति से ओपीडी रजिस्ट्रेशन प्रभावित Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में बुधवार को करीब एक घंटा सर्वर की गति धीमी होने से ओपीडी में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में अधिक समय लगा। इसके कारण इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को देर तक कतार में खड़ा रहना पड़ा। इससे मरीजों के साथ इनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतार लगी रही। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के समय सर्वर सामान्य रूप से काम कर रहा था। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने के बीच अचानक सर्वर की गति धीमी हो गई। इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने में पहले की अपेक्षा अधिक समय लगने लगा। एक मरीज के रजिस्ट्रेशन में अधिक समय लगने के कारण कतार धीरे-धीरे लंबी होती चली गई। रजिस्ट्रेशन काउंटर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.