Siwan News सराय में 28 पुड़िया स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
सीवान, सितम्बर 22 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार की शाम बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एसकेजी शुगर मिल के समीप स्थित चमड़ा मंडी क्षेत्र में छापेमारी कर 28 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक को रंगे हाथों धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सराय थाना क्षेत्र के मकदूम सराय निवासी मोहम्मद शमशाद के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर यह त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि चमड़ा मंडी के पास नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 28 पुड़िया स्मैक बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर कड़ी पूछताछ की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.