सीवान, अगस्त 24 -- Siwan News ​पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाने की पुलिस को रविवार की सुबह एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मकदूम सराय इलाके से काफी समय से फरार चल रहे एक इश्तेहार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। ​पकड़े गए वारंटी की पहचान मकदूम सराय निवासी अशोक तुरहा के रूप में हुई है। वह काफी समय से एक मामले में वांछित चल रहा था और पुलिस की पकड़ से बाहर था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ इश्तेहार जारी किया गया था। ​थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि रविवार की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि वारंटी अपने घर के आसपास देखा गया है। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने मकदूम सराय में छापेमारी कर उसे धर दबोचा। थानाध्यक्ष के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की वैधानिक कार्रवाई की जा र...