Siwan News सरयू नदी में मिट्टी का कटाव बना काल, गहरे पानी में डूबने से मजदूर मरा
सीवान, अक्टूबर 15 -- सरयू नदी में डूबने से युवक की मौत Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर घाट स्थित सरयू नदी में बुधवार की सुबह नहाने गए 40 वर्षीय सीताराम राजभर की डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही घाट पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय मछुआरों, चरवाहों और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर उन्हें नदी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ग्यासपुर गांव निवासी रामसुनर राजभर के पुत्र सीताराम राजभर के रूप में हुई है। उनकी मौत से परिवार पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, सीताराम परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके पीछे पत्नी विमला देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के सामने अब आजीविका का संकट खड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.