Siwan News सरयू नदी में डूबे अधेड़ का सातवें दिन मिला शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सीवान, जुलाई 24 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। सरयू नदी के पंचमंदिरा घाट पर स्नान के दौरान डूबे 60 वर्षीय अशोक ततवा का शव घटना के सातवें दिन बुधवार को मेलहनी के पास नदी किनारे बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि दरौली निवासी अशोक ततवा सात दिन पूर्व सरयू नदी के पंचमन्दिरा घाट पर स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे और डूब गए थे। घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीम तथा स्थानीय गोताखोर लगातार उनकी तलाश में जुटे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। बुधवार को नदी किनारे शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.