सीवान, जुलाई 23 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। सरयू नदी के पंचमंदिरा घाट पर छह दिन पूर्व स्नान के दौरान डूबे अधेड़ का शव बुधवार तक भी बरामद नहीं हो सका। हालांकि तीन दिन एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार नदी में खोजबीन किया था। लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। मृतक की पहचान दरौली निवासी 60 वर्षीय अशोक ततवा के रूप में हुई है। घटना के बाद से तीन दिन तक एसडीआरएफ की टीम नदी के विभिन्न हिस्सों में सर्च अभियान चलाई थी, बावजूद इसके शव का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उधर, छह दिन बीत जाने के बाद भी शव नहीं मिलने से परिजनों की आंखें इंतजार करते-करते पत्थरा गई हैं। घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य हर दिन शव मिलने की आस लगाए नदी किनारे और घर पर टकटकी लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल निराशा ही मि...