सीवान, सितम्बर 10 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। सरयू नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से दर्जनभर से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के जलस्तर लगातार चार दिनों में तेजी से बढ़ रहा है। जिससे तीरबलुआ गांव के 1 दर्जन से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोगों का कहना है कि बाढ़ के पानी के वजह से उन्हें आने-जाने रहने, खाने-पीने और सोने को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक किसी भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इससे संबंधित कोई जानकारी और पूछताछ भी करना मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीण इस बात से चिंतित हैं कि अगर बाढ़ का पानी इसी तरह बढ़ता गया तो आने वाले दिन में उनके लिए और मुसीबत हो जाएगा। लोगों में गया साहनी, रुदल साहनी, प्रमोद साहनी, द्वारिका साहनी, प्रभु,...