Siwan News सरयू का जलस्तर घटा तो सूखने लगीं फसलें, किसानों की बढ़ी चिंता
सीवान, अगस्त 27 -- Siwan News गुठनी/दरौली, एक संवाददाता। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार पांचवें दिन कमी दर्ज की गई है। जल संसाधन विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार नदी का जलस्तर घट रहा है। इससे निचले इलाकों में जमा बाढ़ का पानी भी धीरे-धीरे निकलने लगा है। हालांकि जलस्तर कम होने के बावजूद किसानों की परेशानी कम नहीं हुई है। लंबे समय तक खेतों में पानी जमा रहने से धान, मक्का, ईख, मूंगफली, अरहर और हरी सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर पानी निकलने के बाद खेतों में खड़ी फसल सूखने लगी है। इससे किसानों के सामने खरीफ खेती को लेकर संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- सरयू नदी का और घट गया जलस्तर, खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे पहुंचीजलस्तर और बाढ़ का खतरा जल संसाधन विभाग के जेई शुभम सिंह ने बताया कि वर्तमान में सरयू नदी का जलस्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.