सीवान, अक्टूबर 29 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने बुधवार को भाकपा माले, आइसा और आरआईए की ओर से 'स्कूल ठीक करो अभियान' के तहत जनसभा आयोजित की गई। इस दौरान सरकारी प्राथमिक विद्यालयों की बदहाली को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।कार्यकर्ताओं ने अभियान के तहत कक्षा एक से पांच तक के विद्यालयों का निरीक्षण किया था। इसमें कई स्कूलों तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं होने, पर्याप्त भवन की कमी और शिक्षकों की अनुपस्थिति जैसी समस्याएं सामने आने का दावा किया गया। कार्यकर्ताओं ने इन समस्याओं से प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के युवा नेता अंगद पटेल ने कहा कि बिहार सरकार बच्चों के भव...