सीवान, अक्टूबर 27 -- विद्यालयों के विकास कार्यों की समीक्षा Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए चल रहे कायाकल्प अभियान को लेकर डीईओ ने सख्त रुख अपना लिया है। अब स्कूलों में चल रहे विकास कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। इसके तहत सभी हाई स्कूल व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को सोमवार को पत्र जारी कर मंगलवार को ही विस्तृत कार्ययोजना और प्रतिवेदन समर्पित करने का सख्त निर्देश दिया गया है। कार्ययोजना का दायरा यह है कि स्कूलों में उपलब्ध विकास कोष की राशि व विद्यालयों की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह कार्ययोजना तैयार की जानी है। इसमें निम्नलिखित बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत विद्यालय भवनों का सुदृढ़ीकरण व आवश...