सीवान, सितम्बर 22 -- Siwan News सीवान। लायंस क्लब के 12 वें वार्षिकोत्सव समारोह रंगकर्मी डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। लायंस क्लब सीवान द्वारा वाहिद व डॉ. ब्रजेश की स्मृति में दिया जाने वाले सद्‌भावना एवार्ड-2026 से इस वर्ष प्रगतिशील लेखक संघ व पिपुल्स कल्चरल स्क्वॉयड, सीवान के सचिव रंगकर्मी अनिल कुमार श्रीवास्तव को मोमेंटो व नगद राशि देकर देकर सम्मानित किया। डिस्ट्रिक गवर्नर संगीता नंदा ने कला-संस्कृति के क्षेत्र में रंगकर्मी डॉ. अनिल को सम्मानित किया। बताया जा रहा कि अनिल कुमार श्रीवास्तव रंगमंच के अतिरिक्त टी.वी. सीरियल, वृत्त-चित्र, भोजपुरी व हिन्दी फिल्मों में भी उत्कृष्ट अभिनय कर सीवान का मान बढ़ा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...